रजिस्ट्रेशन करें

उलमा सेल्फ केयर फोरम - नियम और शर्तें

  • इस फोरम की शुरुआत 5 जुलाई 2026 को हुई।
  • ये फोरम मदरसों, मस्जिदों के उस्तादों, इमामों, मोअज्जिनों और हलाल कारोबार करने वाले उलमा के लिए है।
  • इंतकाल होने पर परिवार की पैसे से मदद।
  • बेटी / आलिम के सहारे पर रहने वाली बहन की शादी में मदद।
  • गंभीर बीमारी में मदद।
  • झूठे केस में कानूनी मदद।
  • उलमा में एकता और ज़रूरतमंद मदरसों की मदद।
  • [3.1] उम्र: 18 से 60 साल।
  • [3.2] काम: दीनी इदारे का टीचर, मस्जिद का इमाम/मोअज्जिन या हलाल कारोबार करने वाला आलिम।
  • [3.3] रजिस्ट्रेशन: वेबसाइट / एप्प पर ऑनलाइन
  • [3.4] सालाना फीस: 51 रुपये, जो वापस नहीं होगी।

क: वेटिंग मेम्बर { Waiting Member}

  • मतलब: रजिस्ट्रेशन के बाद इंतजार का टाइम पूरा कर रहा है।
  • हक: इसे कोई मदद नहीं मिलेगी।
  • इंतजार का टाइम: 31 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए 3 महीने / 90 दिन। 1 सितंबर 2026 के बाद वालों के लिए 6 महीने / 180 दिन।

ख: एक्टिव मेम्बर { Active Member}

  • मतलब: इंतजार का टाइम पूरा + 90% मदद वाली मुहिमों में पैसा दिया हो।
  • हक: चारों तरह की मदद का हकदार है।

ग: इन-एक्टिव मेम्बर { inactive Member}

  • मतलब: पहले Active Member था, अब मदद देना बंद कर दिया।
  • हक: कोई मदद नहीं मिलेगी, जब तक लगातार 3 महीने / 90 दिन तक फिर से मदद न दे।
  • Active Member बने रहने के लिए पिछले 12 महीने की 90% मुहिमों में हिस्सा लेना जरूरी है।
  • 90% पूरा न करने पर मेंबर Inactive Member हो जाएगा।
  • [6.1] अपील की रकम: 50 रुपये हर active member से, हालात के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।
  • [6.2] महीने में सिर्फ 1 केस की अपील होगी, ज्यादा केस होने पर अगले महीने में लिए जाएंगे।
  • [6.3] हर मेंबर पैसा सीधे जरूरतमंद / उसके परिवार के बैंक अकाउंट में भेजेगा।
  • [6.5] पैसा भेज कर वेबसाइट पर रसीद अपलोड करना जरूरी है।
  • [7.1] गारंटी नहीं है
    • फोरम सिर्फ अपील करने का जरिया है, पैसा जमा करने, अस्पताल में भर्ती कराने या वकील करने का जिम्मेदार नहीं है।
    • जितने active member मदद करेंगे, उतनी ही रकम मिलेगी।
  • [7.2] 60 साल वाला नियम
    • 60 साल पूरे होने के बाद इंतकाल, बीमारी, कानूनी केस में मदद नहीं मिलेगी।
    • छूट: अगर active member ने जिंदगी भर साथ दिया हो और 60 के बाद उसकी बेटी कुंवारी हो तो उसकी शादी में मदद होगी।
  • [7.3] जरूरी शर्त: मदद के वक्त active member होना + 90% मुहिमों में हिस्सा जरूरी।
  • [7.4] गलत दावे पर कार्रवाई: नकली कागज / झूठ बोलने पर मेंबरशिप तुरंत खत्म और लिया हुआ पैसा वापस लेना होगा।
  • [7.5] गलत रकम वापस: गलती से ज्यादा पैसा भेजने पर सबूत दिखाने पर 3 दिन में वापस होगा। मदद से पहले हलफनामा देना जरूरी।
  • [7.6] आखिरी फैसला: सारी जांच और फैसला फोरम की कमेटी करेगी, उसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती।
  • [7.7] कोर्ट का इलाका: किसी भी झगड़े का फैसला सिर्फ गोरखपुर जिले की अदालत में होगा।
  • [7.8] गलत प्रचार: फोरम के खिलाफ अफवाह या पदाधिकारी से बदतमीजी पर मेंबरशिप खत्म और कानूनी कार्रवाई।

अ: इंतकाल पर मदद

  • [8.1.1] लिमिट: कोई लिमिट नहीं है, मदद बॉक्स 25 दिन तक खुला रहेगा।
  • [8.1.2] मदद नहीं मिलेगी अगर: (अ) inactive member / waiting member हो (ब) उम्र 60+ हो (स) खुदकुशी हो (द) परिवार वाले के जुर्म से मौत हुई हो।
  • [8.1.3] खबर देना: 7 दिन के अंदर व्हाट्सएप / ईमेल / हेल्पलाइन पर।
  • [8.1.4] कागज: (अ) डेथ सर्टिफिकेट (ब) परिवार वाले का आधार कार्ड + बैंक पासबुक (स) नॉमिनी की जानकारी।
  • [8.1.5] वारिस कौन होगा: (अ) रजिस्ट्रेशन में लिखे 2 नॉमिनी (ब) झगड़ा होने पर फोरम का फैसला आखिरी होगा (स) नॉमिनी न हो तो शरीयत के हिसाब से बंटवारा।
  • [8.1.6] जांच: टीम 3 से 7 दिन में करेगी, फिर अपील जारी होगी।

ब: बेटी की शादी पर मदद

  • [8.2.1] जरूरी शर्तें: (अ) active member + 180 दिन पूरे (ब) बेटी की उम्र 18+ (स) मेंबर की उम्र 60 से कम (द) अपनी बेटी हो।
  • [8.2.2] बहन की शादी में छूट: अगर माँ-बाप का इंतकाल हो गया हो या उम्र 60+ हो और बहन इसी आलिम के सहारे रहती हो तो मदद मिलेगी।
  • [8.2.2.1] बहन की उम्र 18+ होना जरूरी।
  • [8.2.2.2] सबूत: माँ-बाप का डेथ सर्टिफिकेट / उम्र का सबूत + मोहल्ले के इमाम का खत + अपने सहारे होने का हलफनामा।
  • [8.2.3] कितनी बार मदद: (अ) आम तौर पर 1 बेटी (ब) अगर बीवी भी active member हो तो दूसरी बेटी में भी (स) 1 बेटी + 1 बहन (द) जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा 2 शादियों तक (य) 2 शादियों में कम से कम 2 साल का गैप।
  • [8.2.4] लिमिट: ज्यादा से ज्यादा 2 लाख 50 हजार तक अपील।
  • [8.2.5] तरीका: (अ) टाइम: शादी से कम से कम 60 दिन पहले बताना होगा (ब) कागज: शादी कार्ड / निकाहनामा, बेटी/बहन का आधार / बर्थ सर्टिफिकेट, मेंबर का आधार + पासबुक, इमाम का खत, बहन की सूरत में 8.2.2.2 वाले कागज, दूसरी बेटी के लिए बीवी का active member होना (स) जांच: 7 से 10 दिन में घर जा कर (द) अपील: शादी से 30 दिन पहले (य) शादी के बाद: 30 दिन के अंदर निकाहनामा + 2 फोटो भेजना जरूरी।

स: गंभीर बीमारी पर मदद

  • [8.3.1] कौन सी बीमारी शामिल है: कैंसर, किडनी फेल, लिवर फेल, दिल की सर्जरी, दिमाग में ट्यूमर, लकवा, बड़ा एक्सीडेंट या ऐसी बीमारी जिसमें भर्ती होना पड़े और खर्च 50 हजार से ज्यादा हो। मामूली बुखार, खांसी, जुकाम शामिल नहीं। पैदाइशी बीमारी, सुंदरता की सर्जरी, बांझपन, नशे का इलाज शामिल नहीं।
  • [8.3.2] बीमारी गंभीर है या नहीं, ये फोरम की मेडिकल कमेटी तय करेगी।
  • [8.3.3] लिमिट: ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये।
  • [8.3.4] अहम नियम: (अ) जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा 2 बार (ब) दूसरी बार के लिए पहली के 3 साल बाद (स) सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज हो रहा हो तो मदद नहीं (द) इलाज के बाद पैसा बच जाए तो फोरम को वापस करना होगा।
  • [8.3.5] कागज: डॉक्टर की पर्ची + बीमारी की जानकारी, अस्पताल का भर्ती कार्ड / खर्च का अंदाजा, मेंबर का आधार + पासबुक।
  • [8.3.6] खबर: 15 दिन के अंदर, जांच 5 से 7 दिन में।

द: कानूनी केस में मदद

  • [8.4.1] कौन से केस शामिल हैं: झूठा आतंकवाद / दंगा-फसाद का इल्जाम, मस्जिद/मदरसा की वजह से झूठा केस, पुलिस की ज्यादती, सोशल मीडिया / तकरीर की वजह से झूठी FIR।
  • [8.4.2] कौन से शामिल नहीं हैं: आपसी लड़ाई, मारपीट, चोरी, गलत काम, नशा, जमीन-जायदाद, विरासत, पैसे का लेन-देन।
  • [8.4.3] शर्तें: केस झूठा हो, सियासत / मजहबी नफरत की वजह से हो, मेंबर खुद गुनहगार न हो।
  • [8.4.4] लिमिट: ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 50 हजार रुपये।
  • [8.4.5] अहम नियम: (अ) जिंदगी में सिर्फ 1 बार (ब) बाद में गुनहगार साबित हुआ तो पूरा पैसा 30 दिन में वापस (स) वकील फोरम की 3 लोगों की कमेटी [1 वकील, 1 आलिम, 1 पदाधिकारी] चुनेगी (द) जमानत पर भाग जाने पर मेंबरशिप हमेशा के लिए खत्म।
  • [8.4.6] कागज: FIR की कॉपी, गिरफ्तारी वारंट / नोटिस, मेंबर का आधार कार्ड, इलाके की उलमा कमेटी का खत।
  • [8.4.7] खबर: गिरफ्तारी / FIR के 3 दिन के अंदर, जांच 3 से 5 दिन में वकील के जरिए।
  • [9.1] शादी (2.5 लाख), बीमारी (2 लाख), कानूनी (1.5 लाख) में लिमिट पूरी होते ही मदद बॉक्स में जरूरतमंद की जगह फोरम का सरकारी अकाउंट दिखेगा।
  • [9.2] उसके बाद का ज्यादा पैसा सेंट्रल फंड में जाएगा और अगले मंजूर केस में एक साथ भेज दिया जाएगा।
  • [9.3] इंतकाल में कोई लिमिट नहीं, 25 दिन तक पैसा सीधे परिवार को जाएगा।
  • [9.4] फोरम के अकाउंट का हर हिसाब वेबसाइट पर लाइव दिखेगा।
  • वेबसाइट / ऐप
  • दफ्तर
  • स्टाफ की तनख्वाह
  • जांच
  • प्रचार
  • जरूरतमंद उलमा / मदरसों की मदद
  • दीनी प्रोग्राम
  • हेल्पलाइन: 9120786788, 9696968957
  • व्हाट्सएप: 9120786788
  • ईमेल: ulemaselfcare@gmail.com

उलमा सेल्फ केयर फोरम (USCF) "एक के लिए सब, सब के लिए एक" का सिस्टम है -

हर मेंबर महीने में सिर्फ 50 रुपये दे कर किसी आलिम के घर का बड़ा मसला हल कर सकता है।

ज़रुरी नोट: ज़रुरत पड़ने पर इन नियमों को फोरम बदल सकता है। वेबसाइट पर उपलब्ध लेटेस्ट नियम ही मान्य होंगे। धन्यवाद